January 23, 2026 11:29 pm

ठंड में चोरी रोकने और ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था चौकस को लेकर थाना गुरसरांय में हुई बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय (झांसी)। 20 दिसंबर शनिवार को गुरसरांय थाना सभागार में भीषण ठंड के दौरान पूरे क्षेत्र में चोरी से लेकर किसी भी अराजकता पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके को लेकर थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने पूरे क्षेत्र के चौकीदारों की बैठक ली और रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीणों का सहयोग लेकर पूरी तरह कानून व्यवस्था का पालन हो सके को लेकर विस्तृत जानकारी सांझा की। उन्होंने ठंड से बचने के लिए भी ग्राम जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि जहां आवश्यक हो वहां पर अलाव लगा कर जन-जन को ठंड से बचाने का काम किया जाए क्योंकि मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।इस दौरान चौकीदारों में अनूप कुमार अतरसुआं, मकुंदी लाल इंदी, लक्ष्मण सिंह आलमपुरा, नाथूराम अड़जरा,जानकी पुरैनिया,रामपाल सिंह खिदरपुरा, हरगोविंद सुट्टा,अखिलेश कुमार बरौरा सहित बड़ी संख्या में सभी गांव के चौकीदार से लेकर पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी