October 28, 2026 7:36 pm

माँ काली के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन,हज़ारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

माँ काली के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन,हज़ारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

 

गुरसरांय (झाँसी)। नगर के मुहल्ला पटकाना स्थित माँ काली प्रांगण में बुधवार को ‘जय माँ काली समिति’ के तत्वावधान में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां काली के विधिवत पूजन-अर्चन व महाआरती के साथ किया गया। इसके उपरांत दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर रात तक अनवरत जारी रहा।जय माँ काली समिति पटकाना के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में माता के प्रांगण में भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए स्थानीय निवासियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हज़ारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने कतारबद्ध होकर अनुशासित तरीके से प्रसाद ग्रहण किया और माँ काली के जयकारों से पूरा प्रांगण गुंजायमान रहा।इस अवसर पर समिति के प्रमुख पदाधिकारी पंकज आर्या,गगन यादव,सार्थक नायक,अनुज झां,मनोज अग्रवाल,अमन माते,गोपी पांचाल,देवेंद्र घोष,सनी नायक,राकेश कुमार,सोनू नामदेव,राजकुमार सोनी,नितेश सोनी,संजय यादव,सुरेंद्र अग्रवाल,सजल अग्रवाल,रवि नामदेव,सागर मिश्रा,युवराज सिंह,मुकुल नामदेव,रवि अग्रवाल,मोहित सोनी,मनु अग्रवाल,पुस्पेंद्र नामदेव,मोहित भगत जी,गोलू पालीवाल,राज सेंन,अचेन्त जैन,उदित झां,प्रिंस नामदेव,हर्ष व्यास सहित हजारों श्रद्धालुगण और बड़ी संख्या में माँ काली के भक्त उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी