October 29, 2026 2:39 pm

वरिष्ठ नागरिकों ने मनाया दशहरा मिलन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वरिष्ठ नागरिकों ने मनाया दशहरा मिलन

गुरसरांय (झांसी)  नगर के प्राचीन किला गेट अंदर श्री आबा जी मंदिर में दशहरा मिलन हर्षोल्लास से माया गया।महारानी लक्ष्मीबाई एवं पं रामसहाय शर्मा के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया ।वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने मंदिर में सामाजिक एवं सांस्कृतिक समरसता बनाए रखने की परंपरा जीवंत रखी। संतोष तिवारी ने पुष्पहार पहनाकर सभी का स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पं रामनारायण पस्तोर ने कहाकि समाज में पनप रही आसुरी शक्तियों को संगठित होकर ही पराजित किया जा सकता है। समिति अध्यक्ष मुन्ना लाल दोंदेरिया ने अपनी सनातन परंपराओं को बनाए रखने का संकल्प लेने का आव्हान किया।उन्होंने कहा कि महारानी लक्ष्मी बाई के दत्तक पुत्र श्री दामोदर राव की जन्मभूमि गुरसराय है। जन्मतिथि15 नवंबर है। अतः युवाओं को उनकी जयंती उत्साह से मनाने के लिए आगे आना चाहिए ।

कार्यक्रम में रामकुमार राजोरिया, आत्माराम अग्रवाल, रमेश विश्वकर्मा, डॉ जैतराम अग्रवाल, रवींद्र चतुर्वेदी,कुलदीप कोदवलकर, आत्माराम फौजी, दिनेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।संतोष तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी