
प्रभु श्री राम जी के जन्मोत्सव के महापर्व पर दिव्यता एवं भव्यता देने हेतु 9 मार्च को होगा बैठक का आयोजन — प्रसिद्ध नारायण यादव
वंदे मातरम जय श्री राम गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अखंड कोटी ब्रह्मांड नायक प्रभु श्री राम जी के जन्मोत्सव के महापर्व पर दिव्यता एवं भव्यता देने हेतु नगर गुरसराय के मध्य स्थित प्रातः स्मरणीय श्री कल्याण बाल विद्या मंदिर प्रभु श्री भीमाशंकर महाराज के दरबार में सोमवार दिनांक 9 मार्च को रात्रि 7:30 पर संपूर्ण नगर क्षेत्र की एक आवश्यक बैठक आहूत की जा रही है जिसमें आप सभी नगर क्षेत्र के धर्म प्रेमी भाई बहनों की उपस्थिति वंदनीय है अतः आप सभी महानुभावों से नम्र निवेदन है की अधिक से अधिक संख्या में आकर बैठक को पूर्णता देने की कृपा करें उक्त आशय की जानकारी श्री राम भव्य शोभा यात्रा समिति संस्थापक संयोजक प्रसिद्ध नारायण सिंह द्वारा दी जा रही है। “जय जय श्री राम”




