
गुरसराय( झांसी )नगर के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया महिला पीजी महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के पांचवें दिन महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन ग्राम मडोरी के प्राथमिक विद्यालय में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर पिंकी सिंह के मार्गदर्शन में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया संगोष्ठी में अपने विचार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी निजी स्वतंत्रता और स्वयं के फैसले लेने के लिए महिलाओं को अधिकार देना ही महिला सशक्तिकरण है विकास की मुख्य धारा में महिलाओं को लाने के लिए भारत सरकार के द्वारा कई योजनाओं को निरूपित किया गया है इकाई प्रथम की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आराधना यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस देश में आधी आबादी महिलाओं की है इसलिए देश को पूरी तरह से शक्तिशाली बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण बहुत जरूरी है तत्पश्चात इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर धीरज दीक्षित ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नारी सशक्ति करण के साथ एक प्रश्न उठता है कि क्या महिलाएं सचमुच में मजबूत बनी है राष्ट्र के विकास में महिलाओं की सच्ची महत्ता और अधिकार के बारे में समाज में जागरूकता लाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं इसके पश्चात समस्त स्वयं सेविकाओं को पूनम यादव शारदा सिंह चौहान पूजा सोनी प्रीति अडज़रिया एवं जय प्रताप सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति के अंतर्गत थाना भ्रमण कराया गया जिसमें स्वयं सेविकाओं को पुलिस व्यवस्था हेल्पलाइन नंबरों कानूनी अधिकारों नए कानून की धाराओं साइबर अपराध से बचाव एफ.आई.आर. रजिस्टर आदि की विस्तृत जानकारी उप निरीक्षक श्री महेंद्र सिंह भदोरिया एवं सोनम यादव उप निरीक्षक थाना गुरसराय के द्वारा दी गई इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।




