
गुरसराय (झांसी )नगर के डॉ राम मनोहर लोहिया महिला पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले तीसरे दिन विशेष शिविर के अंतर्गत सुपोषण जागरूकता अभियान चलाया गया इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर कैंप स्थल प्राथमिक विद्यालय से ग्राम मडोरी के लिए रवाना किया पोषण एवं संतुलित आहार से संबंधित जागरूकता लाने हेतु पोस्टर बनाकर गांव की गलियों मोहल्ले एवं प्राथमिक विद्यालय ग्राम मडोरी में चिपकाए तत्पश्चात कैंप स्थल पर सुपोषण जागरूकता संगोष्ठी के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ पिंकी सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सुपोषण का उद्देश्य समाज को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है उन्होंने कहा कि मौसम के अनुसार संतुलित आहार लेना अत्यंत आवश्यक है हर ऋतु में शरीर की आवश्यकताएं अलग-अलग होती हैं और उसी के अनुसार खान-पान को अपनाना चाहिए कुपोषण आज समाज के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है जिससे बच्चों एवं महिलाओं पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है इससे बचाव के लिए केवल जागरूकता ही पर्याप्त नहीं बल्कि साल भर मौसमी फल अनाज दालें सब्जियां आदि को अपने आहार में प्राथमिकता देना आवश्यक है कार्यक्रम अधिकारी डॉ आराधना यादव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पोषण से ही स्वास्थ्य का निर्माण होता है और स्वस्थ समाज के बिना राष्ट्र प्रगति नहीं कर सकता कार्यक्रम अधिकारी डॉ धीरज दीक्षित ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज का आधार संतुलित पोषण है जागरूकता संगोष्ठी का संचालन पूनम यादव ने किया इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं के साथ शारदा सिंह चौहान पूजा सोनी प्रीति अडजरिया जय सिंह छाया देवी एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।




