
गुरसरांय (झांसी) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय स्थानीय शाखा गुरसराय द्वारा महाशिवरात्रि महापर्व के उपलक्ष में विशाल शिव रथ यात्रा का आयोजन किया गया है दिनांक 14 फरवरी दिन शनिवार कल यह रथ यात्रा ब्रह्माकुमारी आश्रम शिव दर्शन भवन गुराई बाजार से 11:00 बजे शुरू होकर मार्केट, थाने ,मोदी चौराहा कटरा मार्केट रेन चौराहा होते हुए ब्रह्माकुमारी आश्रम पर ही समाप्त होगी जिसमें आप सभी भक्तगण श्रद्धालु सम्मिलित होकर परमात्मा शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं एवं शिव भोलेनाथ की बारात का तिलक पूजन एवं प्रसाद के साथ स्वागत भी कर सकते हैं। उक्त जानकारी गुरसराय केंद्र प्रभारी बीके कविता बहन जी ने दी।




