March 13, 2026 5:16 am

गुरसराय पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में चार लोगो को गिरफ्तार कर किया न्यायालय के समक्ष पेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय (झांसी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गरौठा के पर्यवेक्षण में थाना गुरसराय पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक गुरसराय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाद-विवाद कर लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वाले चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर 2 बजे ग्राम अडजरा, अस्ता एवं मोहल्ला मातवाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग किए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग के आरोप में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए चालान किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में करन सिंह पुत्र अच्छेलाल (55 वर्ष) व अमित सिंह पुत्र करन सिंह (29 वर्ष), निवासी ग्राम अडजरा, अमित कुमार पुत्र पूरन लाल (30 वर्ष), निवासी मोहल्ला मातवाना तथा आकाश उर्फ अक्कू पुत्र संतोष कुमार (20 वर्ष), निवासी ग्राम अस्ता, थाना गुरसराय जनपद झांसी शामिल हैं।

पूछताछ व आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी