October 24, 2026 11:12 pm

गुरसरांय में टूटी नाली दे रही किसी बड़े हादसें को दावत,जिम्मेदार मौन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय(झांसी)। नगर के गाँधीनगर एवं गुराई बाजार में टूटी नाली की पुलिया किसी बड़े हादसे को दावत दे रही है।खुले हुए इन गड्डों में आए दिन वाहन फंस रहे हैं,एवं लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। टूटी हुई पुलिया लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद ही गड्डों में फंसे वाहन बाहर निकल पाते हैं। नगर पालिका क्षेत्र के गांधीनगर मुहल्ले में सड़क मार्ग पर बनी पुलिया की मोड़ लगभग एक महीने से अधिक समय से क्षतिग्रस्त है। इस मोड़ पर स्कूली बच्चे,बुजुर्ग सहित कई लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। इसके अलावा गुराई मुहल्ले में गोसाई के मन्दिर के पास बनी पुलिया भी कई महीनों से टूटी पड़ी है। इससे प्रतिदिन साइकिल सवार तथा बाइक सवार,कार सवार राहगीर इन टूटी पुलिया में गिरकर घायल हो रहे हैं। पुलिया के दुरुस्त न होने से लोगों में रोष है। एक दिन इस मार्ग पर रास्ते से निकल रही एक गाड़ी इस गड्ढे में फंस गई। इस दौरान वहां पर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद ही लोगों की सहायता से इस गाड़ी को धक्का लगाकर बाहर निकाला जा सका। मुहल्ले के राष्ट्रवादी हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी बल्ले ने बताया उक्त दोनों रास्तों से स्कूली छोटे-छोटे बच्चे,बुजुर्ग निकलते है। आए दिन लोग इन गड्डों में गिरकर चोटिल हो रहे है। इसको लेकर मुहल्ले के लोगों में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। इसकी शिकायत कई बार नगर पालिका से की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई भी सुधार नही हुआ है। नगर के जागरूक लोगों ने जनहित में जिलाधिकारी झाँसी से इस संबंध में शीघ्र कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्ट–आशुतोष गोस्वामी 

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है