October 28, 2026 1:10 pm

24 होगा राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन का महाअधिवेशन मानवाधिकारों की दी जाएगी जानकारी-सतीश चौरसिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय ( झाँसी ) राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन नई दिल्ली के तत्वाधान मैं शिवहरे गार्डन ग़ुरसराय जिला झाँसी में एक राष्ट्रीय कार्यकारी महाअधिवेशन आज 24 अगस्त को किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष की घोषणा होगी तथा नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्षा का शपथ ग्रहण समारोह होगा यह जानकारी राष्ट्रीय सेवा संगठन भारत के राष्ट्रीय प्रभारी सतीश चन्द्र चौरसिया एडवोकेट ने दी उन्होंने आगे बताया अधिवेशन में मुख्य अतिथि में विधायक गण नगरपालिकाध्यक्ष सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर M L शर्मा कैप्टन राजेश शर्मा सहित तमाम नेता एवम् राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे इसके अलावा राष्ट्रीय महिला पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन एवं संयोजन श्रीमती सकुन घोष द्वारा किया जा रहा है शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने के लिए महिला पदाधिकारी सहित हिरदेश खरे रामनारायन पसतौर आत्माराम फौजी रामदीन पटेल देवेंद्र पटेल रामेश्वर आर्या बसंत मोदी राम प्रकाश अडजरिया सुकदेव कुमार ब्यास मुन्ना शर्मा प्रमोद यादव सहित तमाम लोग लगे हुए हैं

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है