October 28, 2026 4:00 pm

विश्व हिन्दू परिषद जिला झांसी ग्रामीण की जिला बैठक का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय-झाँसी- विश्व हिन्दू परिषद जिला झाँसी ग्रामीण की जिला वैठक का आयोजन गुरसरांय कस्वे में श्री त्यागमूर्ति आत्माराम खेर इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित की गई, वैठक की आचार्य पद्धति के क्रम मे श्री राम दरबार और भारत माता के चित्र पर पूजन अर्चन के बाद जिलाध्यक्ष मधुसूदन शिवहरे जी जिलाउपाध्यक्ष श्कल्पना कनकने दीदीजी, एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया विद्यालय के कोषाध्यक्ष एवं गायत्री परिवार के प्रमुख व जिलासंगठन मंत्री अमन जी सोनी ने दीप प्रज्वलित किया। तदुपरांत वैठक की शुरुआत प्रणव ॐ मंत्र और ऐकात्मता मंत्र के साथ जिला मंत्री अनिरुद्ध तिवारी ने बैठकर का बिषय रखा, नये कार्य कर्ताओं को विश्व हिन्दू परिषद के प्रमुख आयाम बजरंग दल जो सबसे बड़ा काम गौ सेवा ,गोरक्षा करता है युवा पीढी को सशक्त और मजबूत बनाना है उसी तरह दुर्गाबाहिनी की बहिने स्कूल कॉलेज की बहिनो को सशक्त बनाने का काम करतीं है, मातृशक्ति संस्कार देने का काम करतीं हैं विश्व हिन्दू परिषद का दायरा बहुत बड़ा है, परिषद सत्संग के माध्यम से हर हिन्दू परिवार को अपने संगठन मे जोड़ने काम करता है। इसके बाद धर्मांतरण और लब जिहाद पर जिलाध्यक्ष मधुसूदन शिवहरे ने विस्तार से प्रकाश डाला। इसके अलावा सतीश चंद्र चौरसिया पूर्व जिलाध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण ने भी अपने विचार रखे इसके बाद दूसरे सत्र में, जिलामंत्री अनिरुद्ध तिवारी ने निर्णय टोली से विचार विमर्श कर रिक्त नगर प्रखंड के दायित्वों के क्रम मे मऊरानीपुर नगर से बजरंग दल के दायित्वों की घोषणा के क्रम में नगर संयोजक मुकेश श्रीवास, नगर गौ रक्षा प्रमुख प्रिंस बाल्मीक, नगर सह गो रक्षा मयंक बाल्मीक, मोठ- नगर मे रोहित वर्मा का दायित्व परिवर्तित कर नगर वलोपसना प्रमुख, और नगर संयोजक पर शिवम बाल्मीक को दायित्व दिया गया। गुरसरांय नगर में डा अशोक मिश्रा नगर अध्यक्ष, जगदीश प्रसाद नगर मंत्री, अशोक पटैरिया सह मंत्री, धर्मेंद्र कुमार नगर धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख, चन्द्र भान साहू उपाध्यक्ष, इसके बाद प्रखंड वामोर, में श्यामाकांत प्रखंड अध्यक्ष, विवेक गुप्ता प्रखंड मंत्री, हरिशंकर खरे उपाध्यक्ष, अशोक कुमार रायकवार सह मंत्री, चिरगांव प्रखंड से श्री अर्जुन सिंह यादव, प्रखंड संयोजक, चिरगांव नगर से महेन्द्र चौरसिया नगर संयोजक, वीरेंद्र गुप्ता सह संयोजक, अरुण सविता सह संयोजक की घोषणा की गई अंत मे जिला संगठन मंत्री अमन जी सोनी को शाल उढाकर सतीश चंद्र चौरसिया और जिला धर्म प्रसार प्रमुख रामनारायण पस्तोर ने सम्मानित किया। वैठक मे वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष श्रीमति कल्पना कनकने मऊरानीपुर, जिलाउपाध्यक्ष डा घनश्याम दास गंधी मोंठ, सत्यम दुबे जिला गोरक्षा प्रमुख बजरंग दल, रोहित कुशवाहा पूर्व जिला संयोजक बजरंग दल, अखिल राज बजरंगी प्रखंड संयोजक बजरंग दल वामोर, वरिष्ठ जिला सह मंत्री संजय सेंगर, शिवंम अग्रवाल जिला सेवा प्रमुख, नरेंद्र खरे प्रखंड अध्यक्ष मोंठ, ध्रुव सरावगी जिला मिलन केंद्र प्रमुख, एव आत्माराम फौजी जिला समरसता प्रमुख, एवं पूर्व सह मंत्री अवधेश सिंह परिहार उपस्थित रहे। अंत मे रामनारायण पस्तोर जिला धर्म प्रसार प्रमुख ने उपस्थित वंधुओ का आभार व्यक्त किया।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है