October 28, 2026 4:00 pm

अंजली ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त कर मंडलीय प्रतियोगिता में किया प्रवेश गुरसरांय का जिले में नाम किया रोशन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय(झांसी)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीय विभाग भारत सरकार तथा राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (भारत) के तत्वाधान में जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता 2024 -2025 का आयोजन 24 जुलाई गुरुवार को सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झाँसी में किया गया। इस प्रतियोगिता में संपूर्ण जिले से 177 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 177 प्रतिभागियों में 14 बच्चों का सिलेक्शन हुआ है। जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरसरांय,झांसी की कक्षा 10 की छात्रा अंजली ने प्रतिभाग किया और मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। अंजली ने चौथा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरसरांय की प्रधानाचार्या मंजूलता स्वर्णकार ने बताया कि विज्ञान की प्रवक्ता मनीषा कुमारी के नेतृत्व में उक्त छात्रा ने बैटरी रोबोट का निर्माण किया और उसका प्रदर्शन किया इस रोबोट का उपयोग सफाई व्यवस्था के लिए किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मृदुल चौधरी,विपुल शिवसागर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी झांसी,रती वर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक झांसी,अजय अनुरागी इंस्पायर अवार्ड जिला नोडल प्रभारी,निर्भय सिंह जिला समन्वयक झांसी एवं निधि चौहान प्रधानाचार्य सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झांसी आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है