October 28, 2026 4:00 pm

गुरसरांय में विद्युत खंभे न लगे होने से वार्ड नं 15 के उपभोक्ता बुरी तरह परेशान सालों से विद्युत विभाग जानबूझकर बना अंजान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय (झांसी)। नगर में विद्युत खंभे न लगाए जाने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता हैं इसके साथ ही उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत बिल समय पर देने और कनेक्शन विधिवत होने के बाद भी वर्षों से यहां पर विद्युत कनेक्शन तो कर दिए गए लेकिन विद्युत खंभे न लगे होने से नियम विरुद्ध विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते सालों से लगभग 4 खंभे न लगे होने से उपभोक्ताओं को लम्बी डोरी डालकर खंभों से तो कभी दूसरी जुगाड़ कर के विद्युत उपभोग करने को मजबूर होना पड़ रहा हैं पूरा मामला गुरसरांय नगर के वार्ड नंबर 15 जैन स्कूल के पास का हैं जहां 24 जुलाई गुरुवार को हालत यहां पर रह रहे लगभग 30 घरों के परिवार के सामने उमस भरी भीषड़ गर्मी के बीच अभी तक जहां से उपभोक्ता डोरी डाले हुए थे वहां पर एक भू स्वामी के मकान का निर्माण होने के चलते लगभग 25 परिवारों (घरों) की डोरियां हटा दी गई हैं ऐसी स्थिति में इन घरों में रह रहे बूढ़े,बच्चे,जवान जहां बुरी तरह बेहाल है वहीं किसी भी पल कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं। हालांकि इस संबंध में नगर के प्रमुख समाजसेवी और राष्ट्रभक्त संगठन के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी (बल्ले) ने उक्त समस्या को लेकर जल्द निस्तारण करने के लिए गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत और तत्कालीन उपखण्ड अधिकारी विद्युत विभाग गुरसरांय को भी ज्ञापन दिया था और आज घटना की गंभीरता को लेकर उपखण्ड अधिकारी गुरसरांय शाश्वत सिंह को समाजसेवी और राष्ट्रभक्त संगठन के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी (बल्ले) ने कार्यालय पहुंचकर पूरी जानकारी देते हुए खंभे लगवाए जाने की मांग की है। जिस पर उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन दिया।

विधायक ने जल्द खंभे लगवाए जाने का दिया आश्वासन

गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत से इस संबंध में जब उक्त खंभे न होने के चलते आ रही विद्युत समस्या की बात रखी तो उन्होंने कहा इस संबंध में पूरी जानकारी कर हर कीमत पर जल्द से जल्द खंभे लगवा कर मोहल्ले वासियों की विद्युत समस्या का निदान किया जायेगा।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है