October 28, 2026 4:00 pm

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर डिप्टी कलेक्टर गरौठा ने गुरसरांय में किया स्थलीय निरीक्षण अवैध अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप,दुबारा जल्द होंगी कार्यवाही

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय(झांसी)। 22 जुलाई मंगलवार को सरकारी जमीनों पर सालों से कब्जा जमाए बैठे भूमाफियाओं को अगर निष्पक्ष प्रभावी योगी सरकार का सख्त कानून का पालन होता है तो गरौठा के डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार और नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमणकारियों के लिए आज मंगल के दिन अमंगल की हरी झंडी दिखाकर पूरी तरह धरातल पर चाहे गुरसरांय के ऐतिहासिक तालाब के बांध की भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित चल रहे विवाद हो या फिर सरकारी नगर की पच्चीसा में सेक्टर की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा संबंधित विवाद जो वर्षों से गरौठा में धीमी गति से चलकर दबे हुए थे डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार ने आज नगर पालिका की टीम लेकर तालाब माता मन्दिर बांध पर बने मंदिरों से लेकर विवादित अतिक्रमण को लेकर मौके पर निरीक्षण किया और गुरसरांय के एरच रोड़ स्थित पच्चीसा में सार्वजनिक सेक्टर पर अतिक्रमणकारियों द्वारा किये गए अतिक्रमण को लेकर मौके पर मुआयना किया उन्होंने राजस्व विभाग के लेखपाल से लेकर नगर पालिका के स्टाफ से भी उक्त अतिक्रमण स्थलों की बारीकी से जानकारी ली और मौके पर पहुंचे मीडिया के लोगों को बताया कि इस संबंध में जल्द राजस्व विभाग की और नगर पालिका की संयुक्त टीम के साथ वह जल्द दुबारा आकर सरकारी भूमि को अगर अतिक्रमण पाया जाता है तो विधिक कार्यवाही की जावेगी डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार के साथ नगर पालिका परिषद गुरसरांय से राजस्व लिपिक योगेंद्र कुमार मिश्रा,निर्माण लिपिक मनीष कुमार बुधौलिया आदि स्टाफ मौजूद रहा। आज कस्बे में अवैध अतिक्रमण को लेकर क्या कार्यवाही होती है इसको लेकर काफी चर्चा देर शाम को तेज रही वहीं अवैध अतिक्रमणकारियों में भी हड़कंप मचा देखा गया।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है