October 28, 2026 4:00 pm

अब किसानों को आमदनी बढ़ाने के लिए वन विभाग ने वृक्षारोपण को लेकर चलाई विशेष योजना- दिवाकर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय (झांसी)। अब वन विभाग द्वारा किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए एक विशेष योजना सरकार ने चला कर इसके बहुमुखी फायदे आम लोगों को मिल सके के लिए चलाई है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिवाकर ने बताया कि कार्बन फाइनेन्श के माध्यम से कृषकों की आय में वृद्धि हेतु पात्र किसानों का चयन वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। कार्बन क्रेडिट का लाभ उन किसानों को मिल सकेगा जिन्होनें वर्ष 2023, 2024, एवं 2025 में 25 या इससे अधिक पेड़ अपने निजी भूमि में लगाये हो। पांच वर्ष के बाद सर्वे में पेड़ों की वृद्धि के आधार पर प्रत्येक पेड़ का अलग-अलग कार्बन क्रेडिट का आंकलन किया जायेगा। द्वितीय फेज के अन्तर्गत बुन्देलखण्ड में यह योजना लागू की गयी है। प्रथम फेज के जनपदो में सर्वे में 5 से 6 डॉलर प्रति पेड़ कार्बन क्रेडिट निर्धारित किया गया था। इसके लिये इच्छुक पात्र किसानों को एक निर्धारित फॉर्म में किसान का नाम,पता,बैंक खाता विवरण,आई०एफ०एस०सी० कोड़ सहित,आधार नं०,पैन नं० खेत का गाटा नं०,क्षेत्रफल,भूमि की खसरा-खतौनी सहित किसान का पूर्ण विवरण वन विभाग को उपलब्ध कराना होगा। गुरसरांय ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले पात्र एवं इच्छुक किसानों से अपील है,कि क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय गुरसरांय रेंज से सम्पर्क कर वांछित सूचनाएं उपलब्ध कराने का कष्ट करें, ताकि तद्नुसार मौके का निरीक्षण कर चयन की कार्यवाही की जा सकें।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है