October 28, 2026 4:47 pm

वरिष्ठ अधिवक्ता पूरी जिंदगी न्याय के लिए संघर्षरत माधव प्रसाद शर्मा व उनके पुत्र की दुर्घटना में अकस्मात मृत्यु से हर आम व खास ने दी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय (झांसी)। वरिष्ठ अधिवक्ता और न्याय के लिए हमेशा संघर्षशील रहे माधव प्रसाद शर्मा रईस और उनके बड़े पुत्र उपेंद्र शर्मा की सड़क दुर्घटना में एक साथ हुई अकस्मात मृत्यु से गुरसरांय से लेकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई जिसको लेकर 20 जुलाई रविवार को दिग्गज राजनेताओं से लेकर समाजसेवियों और हर आम व खास लोगों ने जगह-जगह शोक सभाएं कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रमुख लोगों में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के अध्यक्ष कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने कहा यह बहुत ही दुखद घटना है और ईश्वर से प्रार्थना है की दिबंगत आत्माओ को शांति हेतु व शोक संतृप्त परिवार को धैर्य शक्ति हेतु शक्ति प्रदान करें। वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा ने अपने संदेश में कहा कि वह हमारे छात्र जीवन के साथी और हमेशा न्याय के लिए दबे कुचले लोगों के लिए काम करने बाले नेक इंसान थे और आज उनके और उनके पुत्र के अकस्मात निधन से जो क्षति हुई है वह कभी पूरी नहीं हो सकती है उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिबंगत आत्माओं और शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। वही आज गुरसरांय नगर में भारतीय विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख एडवोकेट सतीश चंद चौरसिया की अध्यक्षता में अलग-अलग श्रद्धांजलि सभा की गई। जिसमें दुखद घटना में अधिवक्ता माधव प्रसाद शर्मा और उनके पुत्र उपेंद्र शर्मा व सोनू अहिरवार के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया और मृत आत्माओं की शांति हेतु गायत्री महामंत्र का मौन मानसिक जाप किया गया तथा इस संकट की घड़ी पर परिवारजनों को धैर्य धारण हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई शोक सभा में अवधेश प्रताप सिंह फौजी,रमेश चंद सोनी,रज्जू विलैया,बसंत कुमार मोदी, अलख प्रकाश शर्मा,लक्ष्मी नारायण पटवा,हरिओम अग्रवाल,लाल जी खरे,डॉक्टर मैथिलीशरण गुप्ता,ब्रजेश सिंह, परमानंद कुशवाहा,किशोरी लाल विश्वकर्मा,चंद्रभान साहू,प्रमोद वर्मा,राम कुमार कुशवाहा, शंकरलाल नामदेव,जगराम सिंह अस्ता,साहब सिंह यादव,अमर सिंह,आत्माराम फौजी,अशोक मिश्रा,देवेंद्र पटेल,महेंद्र सिंह फ़ौजी,जयप्रकाश वरसैया, संतोष सिंह महते,रामदीन पटेल, अखिलेश तिवारी,श्याम शिवहरे,अभिलाष सिंह,पुष्पेंद्र पाराशर आदि उपस्थित रहे। वही एक श्रद्धांजलि सभा में संतोष त्रिपाठी,कमल नयन शर्मा, लोकेंद्र घोष,राजू पालीवाल,चंद्र प्रकाश चौरसिया,एडवोकेट अभय त्रिपाठी,राम भरोसे पेंटर, धर्मपाल सिंह परमार,पंडित विनोद व्यास,प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव,जगदीश सिंह घोष, वीर सिंह पटेल,प्रेमू यादव,दिनेश शुक्ला,अयोध्या प्रसाद वर्मा, राहुल सक्सेना,राम सिंह सहित सैकड़ो संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है