October 28, 2026 4:47 pm

17 को गुरसरांय,18 को बामौर, 19 जुलाई को गरौठा में मेगा कैंप लगाकर विद्युत उपभोक्ताओं की होंगी समस्याएं निस्तारित-शाश्वत सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय(झाँसी)। उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी ए टू जेड हर समस्या का निस्तारण त्वरित गति से और पूरी पारदर्शिता के साथ हो सके शासन ने इस मंशा से मेगा कैंप का विशेष शिविर लगाने का लाभ धरातल पर आम उपभोक्ताओं को सुलभता से शत-प्रतिशत धरातल पर मिल सके इसके लिए मेरी विद्युत विभाग के उच्चधिकारियों के निर्देशन में गुरसरांय विद्युत टीम पूरी तरह तत्पर रहेगी।बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु वाणिज्यिक मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उपखण्ड अधिकारी गुरसरांय शाश्वत सिंह ने बताया कि शिविर वितरण खण्ड स्तर पर दिनांक 17,18 व 19 जुलाई को आयोजित होंगे। कैंप सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। बिजली विभाग के अनुसार इस शिविर में उपभोक्ताओं की शिकायतों का पंजीकरण 1912 हेल्पडेस्क पर सुनिश्चित किया जाएगा। मौके पर ही शिकायत दर्ज कर उसकी रसीद दी जाएगी। शिविर में बिल संबंधी समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया जाएगा। साथ ही कैंप में नए कनेक्शन,लोड वृद्धि,मीटर खराबी,बिल सुधार,कनेक्शन कैटेगरी परिवर्तन व बिल जमा करने जैसी सभी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। शिविर के दौरान अधीक्षण अभियंता (वितरण),नोडल अधिकारी,उपखण्ड अधिकारी व सहायक अभियंता (मीटर) अपनी टीम सहित मौजूद रहेंगे,ताकि उपभोक्ताओं को मौके पर ही राहत मिल सके।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है