October 29, 2026 12:52 am

भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय के ग्राम अडजरा में हनुमानजी के मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया।

भागवताचार्य सुदामा दास जी महाराज ने भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान ने पूतना को देखकर अपने नेत्र बंद कर लिए थे, क्योंकि पूतना कुपात्र थी, इसलिए भगवान ने उसे देखना उचित नहीं समझा।

माखन चोरी लीला के माध्यम से उन्होंने कहा कि भगवान के घर दूध दही माखन की कमी नहीं थी, लेकिन ब्रज की प्रत्येक गोपी भगवान को अपने हाथों से माखन खिलाना चाहती थी, इसलिए भगवान ने गोपियों का मनोरथ पूर्ण करने के लिए माखन चोरी लीला की।

गोवर्धन प्रसंग में उन्होंने कहा कि भगवान ने इंद्र का अहंकार तोड़ने को गोवर्धन लीला की। और इन्द्र के कोप से ब्रजवासियों की रक्षा की।

संगीतमय कथा में ऑर्गन पर प्रमोद गोस्वामी एवं नाल पर देवेन्द्र घोष ने संगत की।

कथा की आरती परीक्षित गायत्री देवी एवं खेर इंटर कॉलेज की क्रीड़ाध्यक्ष विनोद कुमार ने की।

इस मौके पर प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी, जगमोहन समेले, जिला पंचायत सदस्य भस्नेह जितेन्द्र पटेल पिपरा, संजय दोन्देरिया, ललित पटेल, नारायण दास पटेल, भानुप्रताप पटेल, नेपाल सिंह, राम सिंह, निहाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी