October 28, 2026 4:15 pm

सर्विलंस टीम ने खोजे 30 लाख के फोन, एसएसपी ने किए मालिकों के सुपुर्द

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

झांसी: आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी सुधा सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय जनपद झाँसी में गुमशुदा/खोए हुए 100 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके स्वामियों को वितरण हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा बरामद मोबाइल्स को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी के पर्यवेक्षण में सर्विलंस/स्वाट टीम के नेतृत्व में सर्विलांस टीम द्वारा खोए हुए कुल 100 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रूपये है।

उल्लेखनीय है कि गुम/खोए हुए मोबाइल के धारकों द्वारा पूर्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी के समक्ष अपना मोबाइल खोने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिस क्रम में सर्विलास टीम को गुम/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देश दिये गये थे। सर्विलास स्वाट टीम ने अथक परिश्रम से लगातार प्रयास करते हुए 100 गुमशुदा/खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी की गयी जिन्हें आज उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

इस दौरान सर्वेलंस/स्वाट टीम में राहुल राठौर प्रभारी सर्विलंस मय टीम, जितेन्द्र सिंह तक्खर प्रभारी स्वाट मय टीम शामिल रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है