October 29, 2026 12:39 pm

उधार का पैसा मांगना पड़ा भारी, घर में बंधक बनाकर की मारपीट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

टहरौली थाना क्षेत्र से है। जहां एक महिला और उसके बेटे को उधार दिया पैसा मांगना भारी पड़ गया। जहां दबंग पड़ोसी ने अपने परिवार के साथ घर में बंधक बनाकर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से करते हुए कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की। वही पुलिस ने तत्काल तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

बताया गया है कि टहरौली किला अंदर की रहने वाली लाडली पत्नी दीनदयाल ने अपने पड़ोस के रहने वाले पड़ोसी को चालीस हजार रुपए उधार दिए थे। उसने विगत दिवस अपना उधार पैसा मांगा। जिसके बाद पड़ोसी द्वारा उसके साथ गाली गलौज करते हुए धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता थाने शिकायत के लिए पहुंची। जिसके बाद दबंग पड़ोसी द्वारा पीड़िता के 18 वर्षीय बेटे को अपने घर बुलाया और बंधक बनाकर जमकर मारपीट कर दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी