December 5, 2025 1:57 pm

9 जुलाई 37 करोड़ वृक्षारोपण योगी सरकार का संकल्प पूरा करते दिखे जनप्रतिनिधियों से लेकर सरकारी गैर सरकारी संस्थाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

यूपी सरकार का 1 दिन में वृक्षारोपण महा अभियान विश्व गिनीज बुक में हो सकता है दर्ज

 

गुरसरांय (झांसी)। एक पेड़ मां के नाम 9 जुलाई 2025 को एक ही दिन में पूरे उत्तर प्रदेश में 25 करोड लोगों की भागीदारी के साथ 37 करोड़ पौधारोपण लक्ष्य महा अभियान के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूरे देश में उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक प्राकृतिक संरक्षण से प्रदेश की धरा का वृक्षों से श्रंगार कर प्रदेश की जनता को स्वच्छ जलवायु,हवा देकर जहां स्वस्थ रखा जा सके के साथ-साथ बेहतरीन जलवायु से बेहतरीन उपज कृषि मैं सुधार हो सके क्रांतिकारी कदम को गुरसरांय, गरौठा,व दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों, टाउन क्षेत्रों में सरकारी अधिकारी से लेकर सरकारी संस्थाओं के सभी कर्मचारी और गैर सरकारी संस्थाओं से लेकर समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों के अलावा किसान,नौजवान,बूढ़े,बच्चे 9 जुलाई को प्रातः से लेकर देर शाम तक वृक्षारोपण करते देखे गए और अगर आज जो वृक्षारोपण हुआ है वह धरातल पर पूरी तरह अगर उन पौधों को संरक्षण मिलता रहा तो यूपी के योगी देश में ही नहीं विश्व में 1 दिन में सफल वृक्षारोपण वाले मुख्यमंत्री के रूप में विश्व गिनीज बुक में उत्तर प्रदेश का नाम लिखाने में कामयाब होंगे। इसी क्रम में झांसी जिले के विकासखण्ड गुरसरांय के खण्ड विकास अधिकारी जो कि पूरे एक हफ्ते से तैयारी में जुटे थे आज वह प्रातः ही विकासखण्ड गुरसरांय के ग्राम घुरैया मैं टीएचआर प्लांट और घुरैया के सार्वजनिक तालाब पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल, खण्ड विकास अधिकारी गुरसरांय सौरभ सिंह,एपीओ मनरेगा सुशांत वर्मा,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवदयाल अहिरवार, ग्राम विकास अधिकारी रविन्द्र निरंजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जगह-जगह वृक्षारोपण कर प्रकृति का श्रंगार किया।

 

इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी गुरसरांय सौरभ सिंह ने गांव वासियों से आग्रह किया की हमारा प्रयास तब ही सफल होगा जब हम आप सब कोई मिलकर लगाए गए वृक्षों को उनकी सुरक्षा के लिए अपने बच्चों के समान संरक्षता प्रदान करें। वही अंत में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल ने कहा की वृक्ष हमारे लिए देवता समान हैं इसलिए उनकी देखभाल और सुरक्षा करना ही हमारी पूजा है वृक्षों के संरक्षण से ही हम और आप सुरक्षित और शांति सुख की अनुभूति ले सकते हैं। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस पर नगर ईकाई गुरसरांय झांसी जिला द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में वृहद रुप में वृक्षारोपण कर मनाया गया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरसरांय ओपी राठौर,डॉक्टर विपिन बहादुर,पीके राव,वीरेंद्र यादव फार्मासिस्ट वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक हरिशचन्द्र नायक, तहसील संयोजक आयुष त्रिपाठी,नीतेश अग्रवाल,अंशुमान उपाध्याय,नगर सहमंत्री कार्तिक पाठक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संदीप श्रीवास्तव व अंत में आभार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुंवर रामकुमार सिंह ने व्यक्त किया।वहीं आज दिनांक 9 जुलाई 2025 को वन विभाग गुरसरांय रेंज के ग्राम रमोरा में मुख्य अतिथि गुरसरांय ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल द्वारा हरिशंकरी पौधारोपण किया गया। व उपस्थित स्थानीय जन समुदाय द्वारा पाकड़,पीपल,नीम,बरगद, कजी,शीशम,जामुन,आंवला, अर्जुन आदि के पौधों का सैकड़ो की संख्या में वृक्षारोपण किया गया। इस मौके मोती कटरा के ग्राम प्रधान राम सिंह, छोटेलाल निषाद सहित ग्रामवासी व वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिवाकर,देवेंद्र सिंह डिप्टी रेंजर,रामदास डिप्टी रेंजर,भागीरथ कुशवाहा वन दरोगा,कैलाश नारायण शुक्ला वनरक्षक,धर्मेंद्र कुमार सेन एवं अन्य समस्त वन कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी