December 5, 2025 1:45 pm

डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी महिला महाविद्यालय में स्वाधीनता दिवस की 79 वी वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाई गई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय । डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी महिला महाविद्यालय में स्वाधीनता दिवस की 79 वी वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाई गई। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक यादव ने ध्वजारोहण किया ।मां सरस्वती की पूजा अर्चन करने के बाद भारत के महान शहीदों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर बोलते हुए अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर अशोक यादव ने कहा कि इस दिन को लाने के लिए ना जाने कितने वीर जवानों ने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया है ।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह ने कहा कि आज के ही दिन हमारा मुल्क अंग्रेजों की हुकूमत से आजाद हुआ था। आज संकल्प का दिवस है तो हम सभी को संकल्प लेना कि जिसकी वजह से जिन कारणों से हम परतंत्र को गए थे । उस भूल की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम का संचालन गुलाब राय शर्मा ने किया ।

इस मौके पर डायरेक्टर अखिलेश पिपरैया  प्राचार्य डॉक्टर धीरज दिक्षित, डॉक्टर आराधना यादव, शारदा सिंह चौहान, डॉक्टर वीरेंद्र सिंह, आरपी निरंजन, निलेश यादव, लल्लू यादव, राम राजपूत, राम लला यादव, पूजा सोनी, दीपक यादव तथा हरगोविंद झा सहित सैकड़ो छात्राएं मौजूद रही। डॉक्टर धीरज दीक्षित ने सभी का आभार जताया।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी