
गुरसराय से 20 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान, जानकारी देने वाले को दिया जाएगा उचित ईनाम
गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगार से 20 वर्षीय युवक मृदुल निरंजन 4 दिसंबर की शाम करीब 7:15 बजे बिना बताए घर से निकल गया। युवक काले रंग की स्कूटी (UP93 BR 7218) से गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, किंतु उसका कहीं कोई पता नहीं चला।
मृदुल के मोबाइल नंबर 8707288566 पर कॉल करने पर फोन स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बेटे को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है।
युवक की लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच, रंग हल्का सांवला, आँख-नाक सामान्य, पहनावे में काली जैकेट, काली कालरी लोवर, पैरों में स्लेटी रंग की हवाई चप्पल थी।
गुरसराय पुलिस ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है तथा आसपास के क्षेत्रों में टीमों को लगा दिया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को उक्त युवक दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत मोबाइल नंबर 9454403643 पर सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और पुरस्कार भी दिया जाएगा।





