June 24, 2025 8:53 am

12 ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला एवं चैतन्य देवियों की झांकी का हुआ सफल एवं भव्य समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा गुरसरांय द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला, चैतन्य नौ देवियों की झांकी कार्यक्रम के अंतिम दिन का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी बहनों एवं अतिथियों द्वारा ज्योतिबिंदु शिव परमात्मा शिव एवं माँ अंबे की महाआरती से हुआ। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा बैच एवं तिलक के माध्यम से सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। साथ ही बहनो एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा किन्नर समाज से ज्योति, पायल, जूली बहनों का भी सोल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेट कर सम्मान किया गया। मेजर अखिलेश पिपरैया, रमेश मौर्या, सुखदेव सिंह दीपू अस्ता, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र पटेल ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की। नशा मुक्ति नृत्य नाटिका के माध्यम से नशा न करने का दिया गया संदेश। नारी शक्ति पुंज द्वारा देवी माँ के दरबार में सुन्दर गरबा प्रस्तुति साथ ही रागिनी बहन, राधा अग्रवाल ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी। मेजर अखिलेश पिपरैया ने निराकार ज्योति स्वरूप परमात्मा शिव पर स्वलिखित बहुत सुंदर कविता सुनायी। बी के चित्रा दीदी ने कहा तूने रात गंवाई सोए के, दिवस गवाया खाएके, हीरे जैसा अमोलक जीवन कौड़ी बदले जाय के। उन्होंने कहा ब्रह्माकुमारी बहनो द्वारा सुसंस्कारों की पढ़ाई प्रतिदिन पढ़ाई जाती है। बी के उमा दीदी ने सभी को एक एक बुराई छोड़ने का संकल्प करवाया। और कहा कराने वाले करा रहा है, करनहार हम किए जा रहे। इसी के साथ राजयोगिनी कविता दीदी ने संपूर्ण नगर वासियों का सभी का आभार व्यक्त किया। मॉर्निंग ग्रुप द्वारा सभी ब्रह्माकुमारी बहनो का साल ओढ़ाकर एवं ईश्वरीय स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। अंत मे प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

इस कार्यक्रम में धर्मेन्द्र प्रजापति, चंद्र प्रकाश चौरसिया, सतीशचंद्र चौरसिया, जितेंद्र सिंह पटेल, मंटू कोठारी, सार्थक नायक, विवेक लक्ष्यकार, अखिलेश ककनकने, रामनारायण गुप्ता, दीपू महाराज, अरुण कुमार सिंह, अरुण तिवारी, कृष दाऊ, पाठक सर मथुरा, चरण सिंह मंडी, जापली शरण यादव, रावत जी मंडी सचिव, नेता डूंड़ी, जमील मंसूरी, धर्म सिंह राजावत रिटायर्ड दरोगा, हरदास सोनी, राहुल घटयारी, जय बुंदेला, मनोज निरंजन, गिरेंद्र सिंह खांगर, भगोले भाई मंडी, राजकुमार सेन, शैलेन्द्र पांचाल, मानसिंह परिहार, रामदीन पटेल, सभी का आभार व्यक्त एवं प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में, बी के रचना दीदी कटेरा, बी के पूजा दीदी टहरौली, बीके कल्याणी दीदी, बी के दीक्षा दीदी, बी के रेखा दीदी, बी के आरती दीदी, बी के अंकिता दीदी, सुनीला बहन, साक्षी, नगर के जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, नगर की महिला संगठन समिति, अमर सिंह महाराज, साहब सिंह, रमेश कुमार मौर्या, मेजर अखिलेश पिपरैया, धर्म सिंह राजावत, भुल्लन व्यास, सुखदेव सिंह दीपू अस्ता, अशोक मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद बिलैया, धर्मेंद्र प्रजापति गरौठा विधान सभा अध्यक्ष, दीपेन्द्र त्रिपाठी जिलाध्यक्ष, हरनारायण सिंह घोष, नगर संयोजक गुरसराॅय राष्ट्रभक्त संगठन, अशोक प्रजापति, प्रमोद गुप्ता, प्रहलाद सिंह परिहार, तेज़सिंह पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में भाई बहने शामिल रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी